मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 23, 2024 3:47 अपराह्न

printer

प्रदेश में वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग कर रहा है त्वरित कार्यवाही

गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखण्ड के जंगलों मों आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। हालांकि वनाग्नि की सूचना मिलते ही वन विभाग के दल त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। विभाग ने जंगलों में आग लगाने के लिए अब तक पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया है। वहीं, कुछ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। गढ़वाल मंडल में नई टिहरी वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र से लेकर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के जंगलों में आग की घटनांए सामने आई हैं। जबकि कुमाऊं मंडल में बागेश्वर वन प्रभाग, पिथौरागढ़ वन प्रभाग, चंपावत वन प्रभाग के जंगलों में भी आग लगने की ख़बर है। चंपावत वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में आग की एक दिन में 11 घटनाएं दर्ज की गई हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार गढ़वाल मंडल में 14 और कुमाऊं मंडल में 35 आग की तीन घटनाएं हुई हैं। इससे एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं ग्रामीणों से भी खर-पतवार को न जलाने के लिए कहा गया है। इस बीच, वन विभाग द्वारा जगह-जगह जंगलों में आग की घटनाओं को लेकर जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।