प्रदेश में परिवहन निगम की बसों से लोगों को पार्सल सेवा की सुविधा जल्द मिलेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और मेसर्स एवीजी लॉजिस्टिक्स लि. दिल्ली के बीच पांच वर्षों के लिए अनुबंध किया गया है। इस व्यवस्था को संचालित करने के लिए 9 सितंबर, 2024 तक आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया जाएगा। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश में साधारण और एसी बसों को मिलाकर कुल 11 हजार बसों का प्रयोग इस सेवा के लिए किया जाएगा।
इसमें मुख्य रूप से आगरा,गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, इटावा, कानपुर और झांसी को शामिल किया गया है, जहां ज्यादा बुकिंग होने की संभावना है। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को अनुबंध में निहित प्रावधानों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।