प्रदेश के सभी जिलों में नए साल और थर्टी फर्स्ट के जश्न को देखते हुए पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चंपावत जिले में मां पूर्णागिरि मंदिर, श्यामलाताल, कोली ढेक झील परिसर, एबट माउंट, गुरुद्वारा रीठ साहिब, चाय बागान, मायावती आश्रम समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्षों को अपने स्तर पर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। टिहरी बांध की झील में नए साल के आगमन पर नौकायन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन ने झील के किनारे सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी है। उत्तरकाशी जिले के पर्यटक स्थल हर्षिल, चौरंगीखाल, मनेरी, झाला समेत अन्य स्थानों पर भी पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई गई हैं। इसके अलावा हुड़दंगियों और उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए पुलिस व्यवस्था भी की गई है।
Site Admin | दिसम्बर 30, 2024 7:18 अपराह्न
प्रदेश में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पर्यटक स्थलों पर बढ़ी सुरक्षा