मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 13, 2024 1:40 अपराह्न

printer

प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक साल पूरा किया

प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने आज एक साल पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने इस एक वर्ष के कार्यकाल को प्रदेश की प्रगति और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित बताया।

 

मप्र सरकार के एक साल पूर्ण होने पर प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि उनकी सरकार ने बीते वर्ष में न सिर्फ मौजूदा चुनौतियों का समाधान किया, बल्कि जनकल्याण और विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की नींव भी रखी।

 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अगले पाँच साल में मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने को एक बड़ी उपलब्धि बताया।

 

 श्री यादव ने बताया कि युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी तो दी ही जाएगी, इसी के साथ ढाई लाख नौकरियों के अवसर भी सृजित किए गए हैं।