उत्तराखंड में अगले महीने यानी जनवरी- 2025 से समान नागरिक संहिता- यूसीसी लागू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। समान नागरिक संहिता में मुख्य रूप से महिला अधिकारों की सुरक्षा को केंद्र में रखा गया है। इसे विवाह और विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार, लिव इन रिलेशनशिप और विविध में विभाजित किया गया है। यूसीसी समिति की सदस्य सुरेखा डंगवाल ने कहा कि समान नागरिक संहिता सामाजिक मामलों से जुड़ा कानून है जो विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और बच्चे को गोद लेने आदि मामलों में सभी धर्मों के लोगों पर समान रूप से लागू होता है। उन्होंने कहा कि यूसीसी से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
Site Admin | दिसम्बर 30, 2024 7:18 अपराह्न
प्रदेश में जनवरी से लागू हो जाएगी समान नागरिक संहिता