अक्टूबर 6, 2023 6:33 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

प्रदेश में कल दूसरा गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा

प्रदेश में कल दूसरा गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर स्कूलों और सरकारी विभागों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गढ़ भोज की शुरुआत वर्ष 2000 में द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने की थी। श्री सेमवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य पहाड़ी भोजन को पहचान दिलाने के साथ उसकी पौष्टिकता के बारे में आम लोगों को जानकारी देना है।