प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अट्ठाईस प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक नौ सौ अड़तीस दशमलव छह मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी लेकिन छह सौ सड़सठ दशमलव एक मिलीमीटर ही बारिश रिकॉर्ड की गई। सारण में सबसे कम तीन सौ पचहत्तर दशमलव दो मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
यह सामान्य से छप्पन प्रतिशत कम है। मधुबनी में सामान्य से तिरेपन प्रतिशत और वैशाली जिले में सामान्य से बावन प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस बीच देश से मानसून ने वापसी के संकेत दे दिए हैं। राजस्थान और गुजरात के रास्ते मानसून वापस लौट रहा है।