प्रदेश के विभिन्न भागों में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अधिकांश स्थानों पर चार डिग्री सेल्सियस से भी कम का अंतर दर्ज किया गया है।
इस कारण कनकनी बढ़ गई है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान आठ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ डेहरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान बारह दशमलव आठ डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि कल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही ठंड में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।