अक्टूबर 20, 2024 9:53 अपराह्न

printer

प्रदेश के अनेक हिस्सों में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है

आज प्रदेश के अनेक हिस्सों में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं। व्रत के दौरान महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन अर्चन करती हैं।

 

चांद निकलने के बाद पारम्परिक तरीके से पूजा पाठ कर महिलाएं जलग्रहण करती हैं। झांसी और हमीरपुर जिला कारागार में बंद महिला कैदियों ने भी करवा चौथ का व्रत रखा है।

 

इस दौरान जेल प्रषासन ने इन महिलाओं को व्रत से जुड़ी सभी जरूरी चीजें, समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से उपलब्ध कराईं हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला