प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अब तेज़ हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुंदरकी औऱ गाज़ियाबाद विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं। मीरापुर जनसभा में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए श्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को विकास के बैरियर को हटाने और किसानों तथा महिलाओं का सम्मान करने वाले लोग चाहिए।
देश के अंदर संदेश साफ होना चाहिए, स्पष्ट होना चाहिए। हमें अराजक तत्व नहीं चाहिए। विकास के बैरियर को हटाने वाले लोग चाहिए, किसानों का सम्मान करने वाले लोग चाहिए। व्यापारियों की सुरक्षा देने वाले बेटी और बाप का सम्मान करने वाले लोग चाहिए और केवल एनडीए की सरकार। यह गारंटी आपको देने के लिए आज आपके बीच में आई है। आपसे कहने के लिए आई है क्योंकि हमारे आदर्श। चौधरी चरण सिंह जी है। धन सिंह कोतवाल जैसे महान क्रांतिकारी है। हमारे आदर्श वे महापुरुष हैं जिनका सब कुछ मातृभूमि के लिए समर्पण भाव के साथ बलिदान के लिए समर्पित है।
उधर, करहल विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की लड़ाई पिछड़ों को न्याय दिलाने की है। श्री यादव ने कहा कि इस चुनाव के माध्यम से सपा जनता को 2027 की जीत का संदेश देगी।