मार्च 29, 2025 1:45 अपराह्न

printer

पौड़ी में नगर पालिका परिषद की बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

 
पौड़ी में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष हिमानी नेगी की अध्यक्षता में शहर की समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए माउंटेन बाइकिंग जैसे कार्यक्रमों को आयोजित किए जाने पर जोर दिया गया।
 
 
 
बैठक में पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग और अतिक्रमण जैसे जरूरी मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। पर्यटन विभाग से अपेक्षा की गई कि बस अड्डे में नगर के मुख्य स्थानों की दूरी प्रदर्शित करने वाले साइन बोर्ड लगायें, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो।
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला