मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 3, 2024 1:57 अपराह्न

printer

पैरालंपिक-2024: शीतल देवी और राकेश कुमार की जोड़ी ने मिक्‍स्‍ड टीम कंपाउंड तीरंदाजी स्‍पर्धा मेंकांस्‍य पदक जीता

पैरालंपिक 2024 में शीतल देवी और राकेश कुमार की जोड़ी ने मिक्‍स्‍ड टीम कंपाउंड तीरंदाजी स्‍पर्धा में इटली की एलेनोरा सार्ती और माटेओ बोनासीना की जोड़ी को हराकर कांस्‍य पदक जीत लिया है।
 
 
एशियन पैरा खेल की स्‍वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित तीरंदाज शीतल देवी भारत के शीर्ष खिलाडियों में से एक हैं। 17 वर्षीय तीरंदाज का जन्‍म जम्‍मू जिले में हुआ है। वे एक जन्‍मजात विकार फ़ोकोमेलिया से ग्रस्‍त हैं।
 
 
वे विश्‍व की पहली और एकमात्र महिला तीरंदाज हैं, जो अपने हाथों के बगैर प्रतिस्‍पर्धा करती हैं। वर्तमान में शीतल देवी कंपाउंड ओपन महिलावर्ग में विश्‍व की नंबर एक तीरंदाज हैं। पैरा तीरंदाज शीतल देवी को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्‍कार 2023 भी प्राप्‍त हुआ है। 2023 में उन्‍होंने पैरा तीरंदाजी विश्‍व चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था। यह पदक पेरिस पैरालंपिक खेल में शामिल होने में सहायक साबित हुआ।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला