मई 21, 2024 9:12 अपराह्न

printer

जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने तीन स्‍वर्ण पदक जीते

 

   जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने आज तीन स्‍वर्ण पदक जीते। पुरूषों की एफ-64 भाला फेंक स्पर्धा में सुमित अंतिल, टी-63 ऊंची कूद में थंगावेलु मरियप्पन ने और महिलाओं की एफ-51 क्‍लब थ्रो में एकता भयान ने पहला स्‍थान हासिल किया।

   भाला फेंक स्‍पर्धा में ही भारत के संदीप कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं महिलाओं के क्‍लब थ्रो में कशिश लाकड़ा ने रजत पदक जीता।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला