अप्रैल 18, 2025 1:57 अपराह्न

printer

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। नई दिल्ली में इस मामले पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही कांग्रेस के समूचे तंत्र  में सनसनी फैल गई।

 

 

उन्होंने कहा कि ऐसा होना स्वाभाविक है, क्योंकि पार्टी एक बार फिर चोरी करते रंगे हाथों पकड़ी गई है।

 

 

श्री अनुराग ठाकुर ने  कहा कि कांग्रेस खुद को पुनः स्थापित करने के अपने प्रयासों में लगातार विफल हो रही है। उन्‍होंने कांग्रेस पर आजादी के बाद से कई घोटालों में शामिल होने का  आरोप भी लगाया।