मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 31, 2024 5:50 अपराह्न

printer

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार में नयी पार्टी शुरु की

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने आज बिहार में अपने नये दल की घोषणा। भाजपा से हाल में अलग होने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाने की बात कही थी। 
 
 
पटना में आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनका दल आप सबकी पार्टी यानी आसा के नाम से जाना जायेगा । 
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी अगले बिहार विधान सभा में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। इस दिशा में तैयारी चल रही है । 
 
 
आर सीपी सिंह इससे पहले भाजपा में शामिल थे लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम बदलने के बाद जदयू के फिर से एनडीए में शामिल होने के बाद उन्होंने भाजपा भी छोड दी थी।
 
 
आरसीपी सिंह एक समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी थी और उन्हे जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया गया था । 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला