मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 6, 2025 12:10 अपराह्न

printer

पूर्वी लद्दाख: श्योक गाँव ने शुरू की पहल, 10 हेक्टेयर बंजर भूमि को वनस्पति उद्यान में बदलने का कार्य जारी

पूर्वी लद्दाख में, गलवान घाटी के रास्ते में स्थित श्योक गाँव, लद्दाख के विभिन्न फलों, औषधीय पौधों और वनस्पतियों एवं जीवों के संरक्षण के लिए अपनी 10 हेक्टेयर बंजर सामुदायिक भूमि को एक वनस्पति उद्यान में परिवर्तित करने का कार्य कर रहा है। इस प्रस्तावित परियोजना के पूरा हो जाने पर यह केंद्र शासित प्रदेश का पहला वनस्पति उद्यान होगा। लेह पर्वतीय परिषद, कमान क्षेत्र विकास विभाग के माध्यम से, परियोजना के नागरिक कार्यों, जैसे भूमि की जुताई और जलाशय के निर्माण में ग्रामीणों की सहायता कर रही है। परिषद ने अब तक इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की है।

 

लेह पर्वतीय परिषद के क्षेत्रीय पार्षद, ताशी नामग्याल याकज़े ने सौर पंपिंग जल प्रणाली को लगाने के लिए धनराशि मंजूर की थी। गलवान घाटी के मार्ग पर स्थित होने के कारण भविष्य में पर्यटन स्थल के रूप में इसकी संभावनाओं को देखते हुए, इसे युद्ध क्षेत्र पर्यटन पहल के रूप में खोलने पर विचार किया जा रहा है। इस वनस्पति उद्यान में खुमानी, सेब, वृक्ष, औषधीय पौधे, पहाड़ों की ऊँची भूमि पर पाए जाने वाले पौधे और लद्दाख की चट्टानों की विभिन्न किस्मों के सभी नमूने उपलब्ध होंगे।

 

इसे लद्दाख में ड्रिकुंग क्याब्सगॉन चेतसांग रिनपोचे की वर्तमान में चल रही गो ग्रीन गो ऑर्गेनिक पहल के हिस्से के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 

यह वनस्पति उद्यान 2029 तक पूरा होने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला