अगस्त 25, 2025 8:17 पूर्वाह्न

printer

पूरे राज्य में करीब 40 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सक्रिय रूप से आय सृजन में लगी हैं: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि पूरे राज्य में करीब 40 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सक्रिय रूप से आय सृजन में लगी हैं। यह वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में कल्याण योजनाओं की सफलता दर्शाता है। मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान के दूसरे चरण में मार्गेरिटा में देहिंग खेल परिसर में आयोजित जनसभा में श्री सरमा ने कहा कि असम में करीब 4 लाख स्व-सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनके कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव आया है।

 

महिलाएं अब बैंकिंग प्रणाली से अवगत हैं। वे वस्तुओं का उत्पादन कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इनमें से कुछ को दिल्ली बुलाकर उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अन्य महिलाओं को भी सफलता के स्तर तक पहुंचाना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला