अगस्त 9, 2025 1:40 अपराह्न

printer

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने संशोधित विदेशी नागरिक कानून पर वीटो लगाया

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने संशोधित विदेशी नागरिक कानून पर वीटो लगा दिया है और संवैधानिक न्यायालय ने इसके कई प्रावधानों को असंवैधानिक करार दिए जाने के तुरंत बाद इसे संसद में वापस भेज दिया है। राष्ट्रपति की वेबसाइट पर इसकी घोषणा की गई है।
 
 
राष्ट्रपति ने मसौदा तैयार करने पर चिंता व्यक्त की। उन्‍होंने इसकी आलोचना करते हुए इसे जल्दबाजी में किया गया बताया और विधेयक को समीक्षा के लिए संवैधानिक न्यायालय को भेज दिया।