पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया, माला और महोफ वन रेंजों में बाघों की गणना आज से शुरू हो गयी है। इसके लिए 402 स्वचालित कैमरे लगाए गए हैं और वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गणना के दौरान जंगल में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि पहले चरण की गणना का काम एक महीने में पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद हरीपुर और बराही वन रेंज में बाघों की गणना कराई जाएगी।
पिछली गणना के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 71 बाघ थे। 4 वर्ष में बाघों की संख्या 100 से अधिक होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।