प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में सरपंच, जिला पंचायत और पार्षद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी समर्थन देने के लिए वहां के लोगों का आभार व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह समर्थन पार्टी के विकास एजेंडे से केन्द्र शासित प्रदेश के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
Site Admin | नवम्बर 8, 2025 9:20 अपराह्न
पीएम मोदी ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में हुए चुनाव के बाद लोगों का आभार व्यक्त किया