जून 11, 2024 3:25 अपराह्न

printer

पिछले  50 वर्षों में एचपीएमसी ने सेब बागवानी की उन्नति में उत्प्रेरक का काम कियाः जगत सिंह नेगी

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं विधायन निगम एच पी एम सी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर सेब बागवानी में एच पी एम सी के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एचपीएमसी की स्थापना 10 जून, 1974 को शिमला में की गई थी जिसका उद्देश्य सेब एवं अन्य फल बागवानों के हितों की रक्षा, विपणन सुविधाएं, फल प्रसंस्करण एवं पोस्ट हार्वेस्ट सुविधाएं प्रदान करना था। उन्होंने कहा पिछले  50 वर्षों में एचपीएमसी ने सेब बागवानी की उन्नति में उत्प्रेरक का काम किया है। उन्होने कहा कि एच पी एम सी फल प्रसंस्करण एवं पोस्ट हार्वेस्ट तकनीक के क्षेत्र में देश भर में पिछले 5 दशक से अग्रणी संस्थान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला