मई 11, 2024 12:46 अपराह्न

printer

पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुयी बारिश और वज्रपात से राज्य में तीन की मौत

पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुयी बारिश और वज्रपात की घटनाओं में राज्य के विभिन्न भागों में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि गया के फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी।

वहीं, बारह अन्य लोग झुलस गए। इधर, सहरसा में हवाई अड्डा मोड़ के पास तेज आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिरने की घटना में एक ई-रिक्शा चालक की दबकर मौत हो गयी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला