जनवरी 24, 2025 6:27 अपराह्न

printer

पाकुड़ जिले में सड़क सुरक्षा एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ का आयोजन

पाकुड़ जिले में परिवहन विभाग और सड़क सुरक्षा समिति की ओर से आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सिधो कान्हू मुर्मू पार्क से उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इसका शुभारंभ किया।