मई 28, 2024 7:10 अपराह्न

printer

पाकुड़ जिले के राजमहल संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ताला मराण्डी के समर्थन में पार्टी  चुनाव  कार्यलय में बैठक हुई

पाकुड़ जिले के राजमहल संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ताला मराण्डी के समर्थन में पार्टी  चुनाव  कार्यलय में बैठक हुई। बैठक में लक्ष्मीकांत वाजपेई ने राजमहल संसदीय क्षेत्र के पाकूड़ जिले में चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर संगठन के स्तर से किये जा रहे कार्याे को लेकर चर्चा की। मौके पर झारखण्ड प्रभारी ने राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए 400 पार का आंकड़ा पार करेगा।