जून 4, 2024 7:02 अपराह्न

printer

पाकिस्‍तान में एक कोयला खदान में मिथेन गैस के रिसाव के कारण कम से कम 11 लोगों की मृत्‍यु हुई

 

पाकिस्‍तान में क्‍वेटा से लगभग 50 किलोमीटर दूर सांजदी क्षेत्र की एक कोयला खदान में मिथेन गैस के रिसाव के कारण कम से कम 11 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। कल हुई इस दुर्घटना में कोयला खदान के 9 श्रमिकों, कम्‍पनी के प्रबन्‍धक और एक ठेकेदार की मृत्‍यु हो गई। मीडिया की खबरों के अनुसार जब ये श्रमिक कोयला खदान में लगभग 1500 फीट की गहराई में काम कर रहे थे तभी गैस का रिसाव शुरू हो गया और पूरी तरह से खदान में फैल गई। ब्‍लूचिस्‍तान की खदानों के मुख्‍य निरीक्षक अब्‍दुल गनी शाहवानी ने कहा कि जब बचावकर्मी खदान में पहुंचे तो कोई भी जीवित नहीं बचा था।