नवम्बर 7, 2025 12:54 अपराह्न

printer

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने संघर्ष विराम के लिए तुर्की में की मुलाकात

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल पिछले महीने हुई घातक झड़पों के बाद संघर्ष विराम को अंतिम रूप देने के लिए तुर्की के इस्तांबुल मिले। वार्ता के दौरान दोनों देशों ने सीमा पार हुई झड़पों के लिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वार्ता का उद्देश्य 19 अक्टूबर को कतर में हुए संघर्ष विराम समझौते को लागू करना है। दोनों देशों के बीच एक हफ़्ते से चल रही लड़ाई में सैनिकों और नागरिकों सहित कई लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

 

पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान तालिबान – टीटीपी जैसे समूहों को पनाह देने का आरोप लगा रहा है, जिन्हें पाकिस्तान में हमलों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाता है। तालिबान सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। इस्तांबुल में तीसरे दौर की वार्ता चल रही है। अफ़ग़ान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक पर गोलीबारी की।