पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच कल देर रात सीमा पर गोलीबारी हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दोनों पक्षों ने कतर की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम के उल्लंघन के लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार ठहराया। यह झड़प पाकिस्तान के चमन और तोरखम क्रॉसिंग के ज़रिए अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की राहत सामग्री पहुँचाने पर सहमति जताने के एक दिन बाद हुई।
अक्तूबर में काबुल में हुए विस्फोटों के बाद हुई झड़पों के बाद से पाक अफगान सीमा पर तनाव बढ़ गया है, जिसमें कई लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। तालिबान ने इन विस्फोटों के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया था। हालाँकि कतर की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम से हिंसा में कमी आई है लेकिन इस्तांबुल में आगे की बातचीत विफल रही।