पिछले दो हफ्तों में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा बलूचिस्तान में की गई छापेमारी में 18 बलूच लोगों को जबरन गायब कर दिया गया। बलूच यकजेहती कमेटी- बीवाईसी ने बताया कि 11 लोगों को केच के होथाबाद से और सात लोगों को ग्वादर के पनवान जिवानी से जबरन गायब किया गया। मानवाधिकार समूह के अनुसार, ये घटनाएं घरों पर छापेमारी और लक्षित अभियानों के माध्यम से की गईं। बीवाईसी ने गायब व्यक्तियों की तत्काल और सुरक्षित रिहाई की मांग की है। साथ ही, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले पर तत्काल ध्यान देने और जवाबदेही सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया है। बलूचिस्तान पाकिस्तानी अधिकारियों के अत्याचारों से जूझ रहा है, जो इस क्षेत्र में डेथ स्क्वाड को बलूच लोगों को जबरन गायब करने, गैर-न्यायिक हत्याओं और अवैध हिरासत में लेने में मदद करते हैं।
Site Admin | जनवरी 15, 2026 5:38 अपराह्न
पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा बलूचिस्तान में की गई छापेमारी में 18 बलूच लोग जबरन गायब