मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 21, 2024 9:04 अपराह्न

printer

पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस देशभर में 23 अगस्त को मनाया जाएगा

पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस देशभर में 23 अगस्त को मनाया जाएगा। इस वर्ष के उत्सव का विषय है- चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगी। अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-तीन मिशन के दौरान चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत, चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश बन गया था।

वहीं, छत्तीसगढ़ में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा चंद्रयान-तीन मिशन की सफलता के उपलक्ष्य में युवाओं में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी स्कूलों में बाईस और तेईस अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर व्याख्यान, पोस्टर, निबंध, मॉडल बिल्डिंग, क्विज और पेटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित तीस मिनट का एक वीडियो स्कूलों में प्रदर्शित किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला