अक्टूबर 14, 2024 8:40 अपराह्न

printer

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान के दौरान पुलिस ने दो आईईडी विस्फोटक बरामद किए

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान के दौरान आज पुलिस ने दो आईईडी विस्फोटक बरामद किए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि तुम्बाहाका और चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगल के रास्ते में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए दो आईईडी विस्फोटक बरामद किए गए। इनका वजन 5-5 किलोग्राम बताया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला