जुलाई 12, 2025 9:43 अपराह्न

printer

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगली- पहाड़ी इलाके में भाकपा माओवादियों के पांच बंकरों को ध्वस्त करने के साथ  दो आईईडी बम को भी बरामद कर डिफयूज कर दिया। इस दौरान कई डेटोनेटर और वॉकी टॉकी सेट सहित अन्य सामान भी बरामद किए हैं।