मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और उत्तराखण्ड में 31 मार्च तक गरज के साथ वर्षा होने और बिजली गिरने की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर और त्रिपुरा में कल तक वर्षा होने और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। देश के अन्य भागों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
अगले तीन दिनों में देश के मध्यवर्ती और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। कोंकण, गोवा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, सौराष्ट्र और कच्छ में 31 मार्च तक तापमान बढ़ेगा और उसम रहेगी।