अगस्त 6, 2024 5:55 अपराह्न

printer

पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा

पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात दस बजे तक श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करते रहे। प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक तीन लाख से ज्यादा कांवरियों ने जलाभिषेक किया।