मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 16, 2025 7:00 अपराह्न

printer

पल्स एनीमिया महाअभियान में रुद्रप्रयाग जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक ने सराहना की

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 3 से 10 फरवरी तक चले पल्स एनीमिया महाअभियान में रुद्रप्रयाग जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक ने सराहना की है।

 

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को एनीमिया की रोकथाम और गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी पर जोर देने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया यानी खून की कमी से मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

 

इसे ध्यान में रखते हुए जिले के 81 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। अभियान के तहत एक हजार 53 महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 10 महिलाओं में एनीमिया पाया गया, जिनका तत्काल उपचार किया गया।