जनवरी 22, 2025 6:06 अपराह्न

printer

पलामू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को रिम्स की तर्ज पर विकसित करने की पहल शुरु

पलामू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को रिम्स की तर्ज पर विकसित करने की पहल शुरु कर दी गयी है। इस सिलसिले में रिम्स के निदेशक डा. राजकुमार ने पलामू का दौरा किया और मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जरूरी संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। बाद में पत्रकारों से बातचीत में रिम्स निदेशक ने कहा कि रांची में होने वाली मरीजों की भीड़ को कम करने के लिए एमआरएमसीएच में रिम्स मॉडल लागू किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।