मार्च 31, 2024 4:54 अपराह्न

printer

पलामू जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता

पलामू जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जिले के हरिहरंगज थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल की आठ, एलएमजी की तीन मैगजीन, तीन कारतूस और एक देसी कारबाइन बरामद की गयी है।