पद्म पुरस्कार विजेताओं ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री संग्रहालय और राष्ट्रपति भवन का भी दौरा किया। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2025 के लिए चार पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
Site Admin | अप्रैल 29, 2025 5:52 अपराह्न
पद्म पुरस्कार विजेताओं ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की