मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2024 8:20 अपराह्न

printer

पटना में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए तीन-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरुआत

बिहार की राजधानी पटना में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यशाला में सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा वाली पंचायती राज व्यवस्था पर चर्चा हो रही है।
 
 
राष्ट्रीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र  को संबोधित करते हुए केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी मजबूत बुनियाद पंचायतों को रखना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में भी पंचायती संस्थाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
 
 
केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कहा कि बदलती परिस्थितियों के अनुरुप पंचायतों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी भूमिका को बढ़ाना होगा।
 
कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक सरपंच, मुखिया, ग्राम प्रधान और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।