अप्रैल 5, 2024 11:44 पूर्वाह्न

printer

पंजाब में मलेर कोटला की जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्‍त ने मतदाताओं के लिए एक विशेष वेबसाइट बूथ राब्‍ता की शुरुआत की

पंजाब में एक विशेष पहल के अंतर्गत मलेर कोटला की जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्‍त डॉक्‍टर पल्‍लवी ने मतदाताओं को चुनाव संबंधी सूचनाएं उपलब्‍ध कराने के लिए एक विशेष वेबसाइट बूथ राब्‍ता की शुरुआत की है। यह वेबसाइट मतदाताओं और चुनाव कर्मियों को संबंधित सूचनाएं उपलब्‍ध कराने में सहायक होगी। भारत के उपचुनाव आयुक्‍त हिरदेश कुमार और पंजाब के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी सीबिन सी ने इस पहल की सराहना की।