दिसम्बर 18, 2024 6:42 अपराह्न

printer

पंजाब में किसानों द्वारा तीन घंटे के रेल रोको प्रदर्शन के दौरान 52 स्‍थानों पर रेल अवरूद्ध

पंजाब में किसानों ने तीन घंटे के रेल रोको प्रदर्शन के दौरान फिरोजपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत 52 स्‍थानों पर रेल मार्गो को अवरूद्ध किया। इस बाधा के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

रेलवे सूत्रों ने आकाशवाणी को बताया कि प्रदर्शन के कारण 12 ट्रेन रद्द की गई और 34 ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। प्रदर्शन के बाद रेल सेवाएं बहाल हो गई।

किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।