मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 1, 2025 12:12 अपराह्न

printer

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने लिव-इन रिलेशनशिप के मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की

पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने लिव-इन रिलेशनशिप के मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे समाज के लिए चिंताजनक बताया है।

उन्होंने कहा कि न केवल युवा पुरुष और महिलाएं बल्कि कुछ विवाहित व्यक्ति भी ऐसे संबंधों में शामिल हो रहे हैं। श्रीमती गिल ने इस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया और राज्य सरकार से कानूनी संशोधन की सिफारिश की।

पटियाला में एक लोक अदालत की अध्यक्षता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कारण परिवारों के बीच दूरियों बढती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रमों की बढ़ती संख्या समाज के लिए और चिंताजनक है।