मई 11, 2025 11:02 पूर्वाह्न

printer

पंजाब के राज्‍यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नागरिक रक्षा प्रशिक्षण के महत्‍व पर जोर दिया

पंजाब के राज्‍यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नागरिक रक्षा प्रशिक्षण के महत्‍व पर जोर दिया है और कहा है कि कड़ी चौकसी बनाए रखना समय की जरूरत है। 

 

 

कल शाम एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिये और हर चुनौती का डटकर सामना किया जाना चाहिए।

   

 

इससे पहले, सभी धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में उन्‍होंने समाज के सभी वर्गों के बीच एकता बनाए रखने और सशस्‍त्र बलों के साथ एकजुट खडे रहने का आह्वान किया।

 

 

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्‍य है और वह किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला