मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश में आज शीतलहर पड़ने की आशंका है। विभाग ने अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक -एक्यूआई 398 दर्ज किया गया।