मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 20, 2024 9:47 अपराह्न

printer

नौसेना प्रमुख ने गगनयान और समुद्रयान मिशनों के लिए नौसेना के समर्थन की घोषणा की

 

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन – गगनयान और समुद्र मिशन – समुद्रयान के लिए नौसेना के समर्थन को दोहराया। बैठक में प्रमुख अभियानों में भारतीय नौसेना और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के बीच गहरी होती साझेदारी पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने गगनयान के लिए क्रू मॉड्यूल वापस खोजने में नौसेना की भूमिका पर प्रकाश डाला। श्री सिंह ने यह भी कहा कि पनडुब्बी क्षमता बढ़ाने के लिए नौसेना के सहयोग से समुद्र में गहराई तक अभियान चलाया जा रहा है।

श्री सिंह ने मिशनों को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की है।