मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 3, 2024 6:09 अपराह्न

printer

नैनीताल स्थित राजभवन में ‘लोकमाटी के रंग’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया

नैनीताल स्थित राजभवन में कल ‘लोकमाटी के रंग’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें संस्कृति विभाग के कलाकारों ने कार्यक्रम व लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक लोककला की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने झोड़ा, झुमैलो, चांचरी, तांदी और हारूल जैसे लोक नृत्य प्रस्तुत किए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं और राज्य की संस्कृति, भारत की सबसे समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। राज्यपाल ने कहा कि लोक गीत-संगीत, लोकनृत्य व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए अपनी विरासत और पहचान को जीवित रखना होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला