मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 1, 2025 8:20 अपराह्न

printer

नैनीताल में पर्यटकों से ग्रीन टैक्स लेने की लिए बनाई जा रही है योजना

अब नैनीताल आने वाले पर्यटकों को ग्रीन टैक्स देना होगा। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह नया नियम लागू किया है। यह टैक्स मुख्य रूप से वाहनों पर लागू होगा, जिससे नगर में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों को निर्धारित शुल्क अदा करना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने बताया पर्यटकों से करीब 150 रुपए ग्रीन टैक्स लेने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही विधिक राय लेने के बाद ग्रीन टैक्स लेने का काम शुरू हो जाएगा। शहर के नारायण नगर और भवाली, हल्द्वानी रोड क्षेत्र में ग्रीन टैक्स बूथ बनाया जाएगा।

नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। हर साल हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। जिससे नगर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है। खासकर, वीकेंड और छुट्टियों के दौरान यहां भीड़ बहुत बढ़ जाती है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।

 

इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका और जिला प्रशासन ने ग्रीन टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। यह टैक्स नैनीताल में प्रवेश करने के समय निर्धारित बैरियर पर लिया जाएगा। स्थानीय निवासियों और उत्तराखंड परिवहन की बसों को इससे छूट दी गई है।