सितम्बर 23, 2025 8:26 अपराह्न

printer

नेपाल की अंतरिम सरकार ने तोड़फोड़ की घटनाओं की जांच के लिए उच्च स्तरीय आयोग का किया गठन

नेपाल की अंतरिम सरकार ने युवा विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हत्या, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं की जाँच के लिए उच्च-स्तरीय आयोग का गठन किया है। जाँच आयोग का नेतृत्व विशेष न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष गौरी बहादुर कार्की कर रहे हैं। आयोग को तीन महीने में जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी।

 

हिंसक प्रदर्शन के पहले दिन यानी आठ सितंबर को पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी में 19 युवा मारे गए थे। इस आंदोलन में मरने वालों की संख्या 74 हो गई है। लगभग 130 घायलों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।