जनवरी 23, 2026 10:07 अपराह्न

printer

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्‍वतंत्रता संग्राम के न केवल महानायक थे बल्कि स्‍वतंत्र भारत के दूरदर्शी भी थे: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्‍वतंत्रता संग्राम के न केवल महानायक थे बल्कि स्‍वतंत्र भारत के दूरदर्शी भी थे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज पराक्रम दिवस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि नेता जी ने ऐसे राष्‍ट्र की कल्‍पना की थी जो आधुनिक होने के साथ-साथ भारत की प्राचीन चेतना से भी जुड़ा हो। उन्‍होंने कहा कि नेताजी का साहस और वीरता देशवासियों को प्रेरित करते हैं और उनके प्रति मन में सम्‍मान भर देते हैं। पराक्रम दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्‍होंने कहा कि हाल के वर्षों में यह दिवस देश की भावना का एक महत्‍वपूर्ण त्‍यौहार बन गया है। उन्‍होंने कहा कि यह दिन विकास के लिए भारत के संकल्‍प को मजबूती देता रहेगा।

    इस वर्ष पराक्रम दिवस का मुख्‍य आयोजन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि अंडमान की धरती इस विश्‍वास का प्रतीक है कि आजादी का विचार कभी समाप्‍त नहीं होता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देश के प्रत्‍येक नागरिक की जिम्‍मेदारी है कि वे नेताजी के दृष्किोण से परिचित हो। उन्‍होंने कहा कि आज का भारत अपनी शक्ति का निर्माण करना, उसे संभालना और उपयोग करना जानता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला