मई 11, 2024 10:59 पूर्वाह्न

printer

निशा दहिया पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं पहलवान बनीं

निशा दहिया पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं पहलवान बन गई हैं। कल तुर्किए के शहर इस्तांबुल में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में, निशा ने 68 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में, रोमानिया की एलेक्जेंड्रा एंजेल को हराया। वे एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भी रह चुकी हैं।

यह पहला मौक़ा है, जब पांच भारतीय महिला पहलवान ओलंपिक में खेलेंगी। पहले ही क्‍वालीफाइ कर चुकी खिलाड़ियों में अंतिम पंघाल, विनेश फोगाट, अंशु मलिक और रीतिका हुडा शामिल है। प्रतियोगिता में, भारत के ग्रीको-रोमन पहलवान सभी छह भार वर्गों में शुरुआती दौर में ही हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला