मार्च 29, 2024 3:16 अपराह्न

printer

निर्वाचन आयोग के सचिव ने बोकारो में स्वीप के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार ने बोकारो समाहरणालय के सभागार में स्वीप के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा क्रम में उन्होंने  कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए बेहतर कार्य हो रहा है, इसे आगे भी जारी रखना है। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं  का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का मतदान दिवस के दिन टर्न आउट हो। इसके अलावा उन्होंने रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को नोडल बनाकर उन्हें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय करने की बात कहीं। साथ ही, ट्राइबल क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को जारी रखने का निर्देश दिया।